Bareilly:अर्बन चैलेंज फंड से शहर को मिलेगी नई पहचान, 130.15 करोड़ की परियोजनाओं का भेजा प्रस्ताव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए ''अर्बन चैलेंज फंड'' (यूसीएफ) के तहत नगर निगम ने 130.15 करोड़ रुपये की वृहद कार्ययोजना तैयार की है । इस योजना के तहत शहर के प्रमुख क्षेत्रों में व्यावसायिक केंद्र और ऑफिस स्पेस विकसित किए जाएंगे। नगर निगम ने कार्ययोजना मंजूरी के लिए शासन को भेज दी है।

एक्सईएन राजीव राठी के अनुसार, नगर निगम मुख्यालय के पास कमर्शियल और ऑफिस स्पेस के विकास के लिए 11.95 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। प्रेमनगर में व्यावसायिक स्थल और कार्यालय विकसित करने के लिए 35.60 करोड़ रुपये की योजना है। इसके अलावा शहर में एक भव्य ''कन्वेंशन सेंटर कम कमर्शियल कॉम्प्लेक्स'' बनाने का सबसे बड़ा प्रस्ताव 82.60 करोड़ रुपये का है। 

अर्बन चैलेंज फंड के तहत इन तीनों बड़ी परियोजनाओं पर कुल 130.15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इन प्रस्तावों को शासन स्तर पर अनुमोदन के लिए भेजा जा चुका है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि यह केंद्र शहर के विकास को नई दिशा देंगे साथ ही इससे निगम की आय भी बढ़ेगी। शासन से इसकी स्वीकृति मिलते ही परियोजनाएं शुरू कर दी जाएंगी ।

 

संबंधित समाचार