फतेहपुर में विद्युत लाइन की चपेट में आने से दंपति की मौत: बारिश से छत पर भरा पानी निकालने गए थे, पति को बचाने पहुंची पत्नी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में विद्युत लाइन की चपेट में आने से दंपति की मौत

फतेहपुर, अमृत विचार। बरसात का पानी कच्ची छत से घर के अंदर आ रहा था। तभी बुजुर्ग दंपत्ति पानी रोकने के लिए छत पर गए थे। पड़ोस के घर में गई बिजली की तार से छत पर करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर बुजुर्ग दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थरियांव थाना हसवा चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर नेवादा गांव निवासी वासुदेव पासवान (60) पुत्र सुखदेव गांव में रहकर खेती किसानी का काम करता था। रविवार की दोपहर चार बजे बारिश होने के कारण कच्ची छत से घर के अंदर पानी आ रहा था। 

पानी रोकने के लिए पत्नी गुजरतिया (58) के साथ छत पर गया था। तभी पड़ोसी चंद्रपाल पुत्र बहादुर लाल के घर जा रही बिजली की तार से कच्ची छत पर करंट उतर आया। जैसे ही बुजुर्ग दंपति छत पर पहुंचे तो बिजली का करंट लग गया। करंट लगने से बुजुर्ग दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक की दो बेटियां हैं जिनकी शादी कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है। मौत की खबर सुनते ही बेटी सुनीता और संगीता का हाल बेहाल रहा। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि बिजली के करंट से बुजुर्ग दंपति की मौत हुई है। दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur: छोटे ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या...बेहद गरीब परिवार, न घर न भोजन, रात भर रोते रहे लोग

संबंधित समाचार