बाढ़ का कहर: शारदा नदी की बाढ़ में फंसे 250 ग्रामीणों को एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। भारत-नेपाल सीमा के बाद अब शारदा नदी तहसील धौरहरा क्षेत्र में कहर बरपा रही है। शारदा और घाघरा के उफनाने से करीब 180 से अधिक गांवो में बाढ़ का पानी घुस गया है। गांव समरदहा के करीब 250 ग्रामीण फंस गए। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर बाद तक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

6

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 साल पहले भयंकर बाढ़ आई थी। इससे शारदा ने समदहा गांव को काटकर नदी की मुख्य धार में मिला था। कटान पीड़ित नदी के उस पार बस गए थे। इस बार रात में अचानक आए बाढ़ के पानी से नदी के उस पार रह रहे करीब 250 से अधिक लोग बाढ़ के पानी में फंस गए। इससे उनमें अफरा-तफरी मच गई। 

सूचना के बाद एसडीएम राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर बुला ली गई। मोटरबोट के सहारे टीम ने सुबह करीब 11 बजे से रेस्क्यू अभियना चलाया और दोपहर तक सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं तहसील प्रशासन सभी पीड़ितों के राहत समाग्री वितरित कर रही है। 

यह भी पढ़ें:-बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

 

संबंधित समाचार