Farrukhabad Crime: शादी समारोह में आई बच्ची से दुष्कर्म...खेलते-खेलते अचानक हो गई लापता, पांच सौ मीटर की दूरी पर मिली बेहोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में बच्ची से दुष्कर्म

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कोतवाली व कस्बा मोहम्मदाबाद में स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार देर रात बारात आई थी। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए कमालगंज थाना क्षेत्र का परिवार आया था। उनकी 4 वर्षीय पुत्री गेस्ट हाउस में खेल रही थी। अचानक खेलते खेलते बच्ची गायब हो गई। रात 11 बजे करीब परिजनों ने बच्ची को गायब देखा तो उन्होंने खोजबीन शुरू की।

गेस्ट हाउस से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर कबीर नगर मार्ग पर सड़क किनारे बच्ची बेहोश मिली। उसे मोहम्मदाबाद अस्पताल भेजा गया। वहां से बच्ची को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला जिला अस्पताल लोहिया में मोहम्मदाबाद सीओ अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। डॉक्टर से 4 वर्षीय बच्ची के बारे में हालचाल पूछा और जांच पड़ताल की। 

बच्ची के पैरों की तोड़िया भी गायब है। पुलिस ने गेस्ट हाउस में पहुंचकर जांच की। हलवाई और वेटर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बच्ची अकेली गेस्ट हाउस से जाते दिख रही है। उसके आगे एक युवक दिख रहा है। हालांकि उस युवक को लड़की और लड़के पक्ष ने पहचानने से इनकार कर दिया। मोहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक मनोज भाटी ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़...चार गिरफ्तार, इस तरह से देते थे वारदात को अंजाम

संबंधित समाचार