प्रतापगढ़: सोते समय महिला की गला रेतकर हत्या, बगल में सो रहे पति को नहीं लगी भनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंडा/प्रतापगढ़, अमृत विचार। घर के बाहर सीमेंट की सीट के नीचे चारपाई पर सो रही अधेड़ महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बगल में दूसरे चारपाई पर सो रहे पति को सुबह जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में चुट गई। महिला की मौत से परिजन बिलखते रहे।

बाघराय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर छमऊ शुक्ल का पुरवा गांव निवासी राम कुमार पटेल ने घर के बाहर सीमेन्ट सीट का शेड बना रखा है। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद वह टीन शेड के नीचे चारपाई पर सो गए। उनकी पत्नी 50 वर्षीय ललिता देवी भी बगल की चारपाई पर सो गई थी। 

शनिवार सुबह राम कुमार पटेल सोकर उठा तो देखा कि उसकी पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। पास जाकर देखा तो ललिता की धारदार हथियार से गले रेतकर हत्या की गई थी, वह चीखने लगा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मयफोर्स पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता,एएसपी पश्चिमी संजय राय पहुंचे। 

फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पति रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर अमरनाथ ने बताया कि तहरीर मिली है, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ेः आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने डग्गामार बसों के खिलाफ की कार्रवाई, 13 वाहनों का किया चालान

संबंधित समाचार