Unnao News: दोस्तों के साथ गंगा नहाने आया युवक डूबा...मौत, गोताखोरों ने निकाला शव, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोातखोरों ने एक घंटे की मशक्कत कर शव को गंगा से निकाला बाहर

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ सोमवार सुबह गंगा नहाने के लिए पुराने यातायात पुल और रेलवे पुल के बीच पहुंचा। इस दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। तट पर मौजूद दोस्तों के शोर मचाने पर मौजूद गोताखोर नाव लेकर गंगा में गए, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। करीब एक घंटे बाद युवक का शव गंगा से बाहर निकाला जा सका। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

चंपापुरवा निवासी मेवालाल का 45 वर्षीय बेटा शिवा सोमवार सुबह दोस्तों के साथ गंगा नहाने के लिए पुराने यातायात पुल के पास पहुंचा, इस समय जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा उफान पर है। जिस कारण वह आगे बढ़ता चला गया और गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। यह देख साथियों ने शोर मचाया। 

शोर सुन आसपास के लोग दौड़े और गोताखोरों ने भी छलांग लगाई। जिसके बाद नाव लेकर पहुंचे गोताखोरों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इधर, युवक के डूबने की सूचना उसके परिजनों और गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी गई। 

सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं एक घंटे बाद गोताखोरों ने रेलवे पुल के पास से उसका शव बरामद किया। डूबने से मौत की सूचना पर कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत पर परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

ये भी पढ़ें- UP: डॉक्टर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए हैं, जुर्माना दो...London के डॉक्टर से दोस्ती के बाद ठगी, जानें- पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज