Fatehpur: अधेड़ ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार...छह माह का ठहरा गर्भ, लोकलाज के भय से पीड़िता ने परिजनों को नहीं बताया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में अधेड़ ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

फतेहपुर, अमृत विचार। चांदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक अधेड़ ने विगत छह माह पूर्व अपने ही पड़ोस की एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर हवस का शिकार बनाया। लोकलाज के भय से पीड़िता नाबालिग ने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। 

नतीजतन पीड़िता के छह माह का गर्भ ठहर गया। जिससे परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने जब पीड़िता से पूछा तो उसने अपने ही गांव के निवासी आरोपी अमर सिंह 45 के खिलाफ दुराचार का आरोप लगाते हुए परिजनों को आपबीती बताई। 

आरोपी पकड़े जाने के डर से घर से फरार हो गया। हालांकि पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने की बजाय पीड़िता को अमौली कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। 

चांदपुर थानाध्यक्ष बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच करवा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: आईपीओ में निवेश के नाम पर 10 लाख की ठगी...पैसा लगाने पर सॉफ्टवेयर में दिख रही थी बढ़ती रकम, चंगुल में फंस गया पीड़ित

संबंधित समाचार