नव चयनित अवर अभियं‍ताओं की तैनाती की प्रक्रिया शुरू: महेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोक सेवा आयोग, प्रयागराज से चयनित अवर अभियंताओं की जिलों में तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार को जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने लोक सेवा आयोग से चयनित अवर अभियंता (जेई) सेवा में अपने बैच के टॉपर सीतापुर निवासी आशुतोष सिंह को उनकी पसंद के जिले बुलंदशहर के …

लखनऊ, अमृत विचार। लोक सेवा आयोग, प्रयागराज से चयनित अवर अभियंताओं की जिलों में तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार को जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने लोक सेवा आयोग से चयनित अवर अभियंता (जेई) सेवा में अपने बैच के टॉपर सीतापुर निवासी आशुतोष सिंह को उनकी पसंद के जिले बुलंदशहर के मध्य गंगा नहर निर्माण खण्ड में तैनाती दी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां अभियन्ताओं को पूरी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए तैनाती प्रदान की जा रही है। कहा कि चयनित अभियंता अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं लगन से करते हुए विभाग में अपनी अलग पहचान बनाने का प्रयास करें।

जलशक्ति मंत्री डॉ. राममनोहर लोहिया परिकल्प भवन में लोक सेवा आयोग से नव-चयनित अवर अभियन्ताओं को सिंचाई विभाग में उनकी पसंद के खण्डों में तैनात करने के अवसर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग में 4685 स्वीकृत पदों की जगह लगभग 2360 पद विगत कुछ वर्षों से नई भर्ती न होने से रिक्त चल रहे थे। इन्हीं 1438 नव-चयनित अवर अभियन्ताओं को पारदर्शी तरीके से उनकी पसंद के स्थानों पर मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दिये जाने की प्रक्रिया आज शुरू की गई है।

डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रतिदिन 200 अवर अभियन्ताओं को पारदर्शी व्यवस्था के तहत पदस्थापना दी जाएगी और यह कार्य एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इससे विभाग में अवर अभियन्ताओं की कमी दूर हो जाएगी और विभागीय कार्यों को तेजी से संपादित कराने में मदद मिलेगी। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि अवर अभियन्ता विभाग की रीढ़ होता है।

मुख्य अभियन्ता मध्य एवं नियोजन, डीके मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सिंचाई एवं जलसंसाधन, टी. वेंकटेश, सचिव, सिंचाई एवं जलसंसाधन, अनिल गर्ग, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष, आरके सिंह, प्रमुख अभियन्ता परिकल्प एवं नियोजन आदि थे।

संबंधित समाचार