'मोहब्बत की दुकान, नो हिंदू-मुसलमान', कांवड़ यात्रा रूट पर कांग्रेसियों ने लगाए राहुल गांधी के पोस्टर
प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा रूटों पर दुकानदारों का नाम सार्वजनिक किए जाने के योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश को लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के इस आदेश का अनूठे अंदाज में विरोध शुरू कर दिया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है कि ‘मोहब्बत की दुकान नो हिंदू-मुसलमान।’ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से तीन दिनों का एक अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दुकानों और ठेलों पर यह पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

खासतौर पर जिन दुकानों पर कांवड़ियों से जुड़ी सामग्रियां बेची जा रही है, उन दुकानों पर भी यह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पोस्टर में रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तस्वीर भी छपी हुई है।
यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को दी जन्मदिन की बधाई
