Banda: काॅलेजों की रैंकिंग में आदर्श बजरंग इंटर कालेज जनपद में अव्वल, प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों ने एक-दूसरे को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काॅलेजों की रैंकिंग में आदर्श बजरंग इंटर कालेज जनपद में अव्वल

बांदा, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद (प्रयागराज) ने प्रदेश के कॉलेजों की रैंकिग जारी की है। सूची राज्य और जिला स्तर पर जारी की गई है। इसमें मंडल मुख्यालय स्थित आदर्श बजरंग इंटर कालेज जिले में पहले और राज्य में 74वें स्थान पर रहा। जिले में कालेज का पहला स्थान आने पर प्रधानाचार्य व प्रबंधक समेत शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। 

हाल ही में शासन स्तर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (प्रयागराज) ने विद्यालयों की जनपद व राज्य स्तरीय रैंकिंग जारी की है। इसमें आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज को जिले में अव्वल रैंक हासिल हुई। प्रदेशीय रैंकिंग में 74वां स्थान प्राप्त हुआ। सोमवार को विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। 

इस उपलब्धि पर कालेज में जश्न का माहौल रहा। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह कालेज के शिक्षकों व छात्राओं के लिए गौरवपूर्ण बात है। कालेज को अग्रिम ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रबंधक प्रशांत शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद ने विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य का माल्यार्पण कर सम्मान किया। 

साथ ही उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी बुके, माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य मंगल प्रसाद, कप्तान सिंह, सतेन्द्र कुमार, दिनेश प्रसाद, बलराम त्रिपाठी, रमेश चंद्र, राहुल द्विवेदी, चित्रलेखा, निधि त्रिपाठी, दिव्या, मंगल सिंह, शिवओम गर्ग, तुलाराम समेत तमाम अभिभावक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Banda News: तालाब में जहरीला पदार्थ डालकर मछलियों को मारने का आरोप...आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार