छत्तीसगढ़: 19 लाख के इनामी पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 19 लाख के इनामी तीन महिला समेत पांच हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले तीन नक्सलियों पर 5-5 लाख और दो अन्य पर 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित है। 

समर्पित नक्सलियों में पांच लाख के इनामी प्लाटून नंबर 30 के डिप्टी कमांडर कवासी दुला, पांच लाख के इनामी सेक्शन कमांडर व मेडिकल टीम कमांडर सोड़ी बुधरा, पांच लाख की इनामी सेक्शन ए कमांडर मड़कम गंगी, दो लाख की इनामी किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम की सदस्य व पूर्व डीवीसी माड़वी सावित्री का सुरक्षा गार्ड मड़कम आयते शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पटरी पर गिरे पेड़ से टकराई यात्री ट्रेन, लोको पायलट घायल

संबंधित समाचार