Fatehpur: नर्सिंग होम में बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, किया हंगामा, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर के लापरवाही से लगातार हो रही मौत का सिलसिला जारी है। जहां एक निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर के लापरवाही से मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत बाद परिजनों ने हंगामा काटा और आरोप लगाया कि डॉक्टर के लापरवाही से उनके बच्चे की मौत हुई है। जिस पर सीएमओ ने जांच के लिए एक टीम बनाई है।

सदर कोतवाली क्षत्र के पुलिस अधीक्षक बंगले के पास स्थित चांदनी नर्सिंग होम में रविवार रात असवार तारापुर गांव के रहने वाले रजोले अपनी पत्नी मीना देवी के साथ रविवार की शाम चार बजे बच्चे के पेट में दर्द होने की समस्या को लेकर भर्ती कराया।

देर रात अचानक डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। मृतक बच्चे के पिता रजोले ने आरोप लगाते हुए बताया कि पेट फूल जाने के कारण बच्चे को भर्ती कराया और 1600 रुपये स्टाफ ने जमा करने के बाद किसी भी डॉक्टर को नहीं बुलाया।

जब बेटे की मौत हो गई तो कहा गया कि बच्चे को लेकर जाओ अब कुछ नहीं होने वाला है। मामले में सीएमओ डॉक्टर नयन गिरि ने जांच का आदेश दिया है। अस्पताल के संचालक डॉक्टर अशोक गौतम ने आरोप को गलत बताया और कहा कि बच्चे की हालत ठीक नही थी जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई थी।

बता दें कि बीते रविवार को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने हंगामा काटा था और मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीएमओ ने तीन नर्सिंग होम के खिलाफ जांच बैठाई है।

संबंधित समाचार