Kanpur Dehat Accident: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार...होमगार्ड समेत दो की मौत, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में सड़क हादसे में होमगार्ड समेत दो की मौत

कानपुर देहात, अमृत विचार। कानपुर-इटावा हाईवे पर अकबरपुर व पतारी के बीच तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में उसके साथी होमगार्ड की भी मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

अकबरपुर थानाक्षेत्र के पतारी गांव निवासी सतेंद्र तिवारी (26) होमागार्ड के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उसकी तैनाती ड्यूटी रूरा-112 में थी। मंगलवार की भोर पहर वह बाइक से ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे। साथ में  गांव के अमर सिंह (45) भी थे।

अभी इटावा कानपुर हाईवे पर अकबरपुर व पतरी के बीच पहुंचे ही थे, इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें अमर सिंह और होमगार्ड की सतेंद्र तिवारी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, हादसे में दो छात्रों की मौत का मामला

संबंधित समाचार