Kanpur: सीएसजेएमयू में लगे रोजगार मेले में हुई नौकरियों की बौछार, युवाओं के खिले चेहरे, इतने लाख रुपये तक मिला सालाना पैकेज...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में मंगलवार को दो संस्थानों में युवाओं के लिए रोजगार मेला लगाया गया। सीएसजेएमयू में लगे रोजगार मेले में युवाओं पर नौकरियों की बौछार हुई। यहां पर 442 युवा ऐसे रहे जिन्हें नौकरी मिली। इसी तरह सेववायोजन विभाग के लगे रोजगार मेले में पदों के मुकाबले भी उम्मीदवार नहीं आए। यहां पर 535 पदों के मुकाबले सिर्फ 117 युवाओं ने ही मेले में शिरकत की। इनमें 29 को रोजगार हासिल हुआ।

सीएसजेएमयू में में लगे रोजगार मेले के बारे में प्लेसमेंट प्रभारी डॉ प्रभात द्विवेदी ने बताया कि रोजगार मेले में 16 कंपनियों की ओर से युवाओं को 1.8 लाख से 4 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज ऑफर किया गया। मेले में 1300 युवाओं के साक्षात्कार हुए। इनमें 443  छात्र-छात्राओं का बैक ऑफिस, सॉफ्टवेयर डेवलप्मेन्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, अकाउन्ट्स, ग्राफिक डिजाइनर, बिजनेस डेवलप्मेन्ट पद के लिए चयन हुआ I

29 को मिला रोजगार

सेवायोजन विभाग की ओर से लगाए गए रोजगार मेले में मंगलवार को 5 निजी कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। इस दौरान युवाओं को 3 लाख रुपये सालाना तक का वेतन ऑफर किया गया। मेले में निजी कंपनियां 535 पदों पर युवाओं का साक्षात्कार लेने आई थी। ऐन मेले के दिन 117 युवा ही साक्षात्कार देने पहुंचे। इनमें 29 को नौकरी हासिल हुई। सबसे अधिक एएस वर्ल्ड ग्रुप ने 8 युवाओं को रोजगार दिया। मेले में खास बात यह रही कि चित्तूर जाने के लिए भी 3 युवाओं ने हामी भरी।

5 में से तीन बाहर की जॉब

सेवायोजन विभाग में लगे रोजगार मेले में कम युवाओं के आने की वजह शहर व प्रदेश से बाहर की नौकिरियां ऑफर होना भी रही। मेले में 5 में से तीन कंपनियां ऐसी थी जिन्होंने चित्तूर, कुशीनगर और प्रदेश के किसी भी स्थान पर नौकरी करने की शर्त रखी थी। अधिकारी कम युवाओं के प्रतिभाग की सबसे बड़ी वजह यही मान रहे हैं। मेले में चित्तूर में नौकरी देने वाली कंपनी दो सौ पद, पूरे प्रदेश में कही भी पोस्टिंग देने वाली कंपनी 140 पद व कुशी नगर में रोजगार देने वाली कंपनी 36 पदों पर नौकरी देने आई थी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: हर्ष फायरिंग में हुई थी बहू की मौत, रिटायर्ड सैनिक को मिली 10 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया इतने रुपये का जुर्माना...

 

संबंधित समाचार