Unnao Crime: आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर परिजनों ने लगाया जाम...दो पक्षों में मारपीट में घायल अधेड़ की हुई थी मौत

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत

उन्नाव, अमृत विचार। बीते सोमवार को खेत में धान की बेढ़ लगाने के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। 

शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की कार्यशैली से नाराज मृतक के परिजनों व गांव निवासियों ने सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग को जामकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने से नाराजगी जता उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

कोतवाली क्षेत्र के दराबनगर गांव निवासी धीरेंद्र यादव (23) पुत्र राजकुमार ने खेत में धान की बेढ़ लगवाने के लिए सोमवार को मजदूरी करने के लिए पड़ोसी गांव नया खेड़ा निवासी पप्पू रावत (40) पुत्र सुंदर को बुलाया और बेड लगाने की बात कही। लेकिन दोनों में मजदूरी की राशि पर सहमत न बनने पर पप्पू वापस जाने लगा। जिसे धीरेंद्र ने जबरन रोकने का प्रयास किया तो विवाद हो गया। जिसमें कहासुनी के बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। 

इसमें दोनों घायल हो गए। गंभीर घायल होने पर सीएचसी से उन्हें डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां मंगलवार शाम पप्पू रावत की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस की कार्यशैली से नाराज मृतक के परिजनों व गांव निवासियों ने सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग को शव रखकर जामकर दिया और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने से नाराजगी जता उनकी गिरफ्तारी की मांग की। 

जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का भरसक प्रयास किया। परंतु परिजन शांत नहीं हुए। 

जिसके बाद तहसीलदार रामशंकर व आसीवन एसओ ज्ञानेंद्र सिंह, माखी एसओ संदीप मिश्र भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर परिजनों ने शव मार्ग से हटाया और शांत हुए। प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

संबंधित समाचार