लखनऊ: बांग्लादेश के हालात से लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों में दहशत, बोले- आखिर क्यों जल रहा हमारा देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सरकारी सेवाओं में आरक्षण को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अवामी लीग नेता और प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी बांग्लादेश में हिंसा जारी है। जिसको लेकर लखनऊ में रह रहे छात्र अर्नव चक्रवर्ती ने दुख जताया है। अर्नव के मुताबिक आरक्षण को लेकर देश में छात्रों की तरफ से की जा रही मांग पुरी होने पर वह खुश है, लेकिन उसके बाद भी जारी हिंसक प्रदर्शन ने बहुत से लोगों की जान ले ली है। जिससे वह दुखी हैं। पूरा बंगलादेश हिंसा की चपेट में है, अब इस प्रदर्शन को रुकना चाहिए। छात्र ने देश के मौजूदा हालात पर दुख जताया है। हिंसक प्रदर्शन के चलते छात्र दहशत में भी है।

दरअसल, लखनऊ विश्वविद्यालय में करीब 28 बांग्लादेश से आये छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में इन छात्रों की स्थिति और विचार जानने अमृत विचार के संवाददाता ने विश्वविद्यालय में जाकर बात करने की कोशिश की। दोपहर दो बजे के करीब छात्रावास पर पहुंचने के बाद ज्यादातर छात्रों के कमरे में ताला लगा था, लेकिन एक छात्र अर्नव अपने कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। पहले तो अर्नव ने बात करने से साफ मना कर दिया, लेकिन बाद में वह बात करने को राजी हुये। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह बांग्लादेश से पढ़ाई करने भारत आये हैं। उनके माता, पिता और भाई बांग्लादेश में ही रहते हैं। जहां पर वह सभी लोग रह रहे हैं, वह सुरक्षित जगह हैं, लेकिन अन्य जगहों पर हालात काफी खराब है। हिसंक प्रदर्शन की वजह से बहुत से साधारण लोग मारे गये हैं। अर्नव ने आगे कहा है कि देश में कोई भी सत्ता में हो, लेकिन शांति रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: लीक हुआ confidential letter, एग्जाम पर लग सकता है ग्रहण !

संबंधित समाचार