Unnao News: मांगों को लेकर यूपीसीडा के सीईओ ने किसानों के साथ की बैठक...दिए ये जरूरी निर्देश
किसानों ने उपमुख्यमंत्री से की थी मुलाकात
उन्नाव, अमृत विचार। गंगा बैराज मार्ग स्थित ट्रांस गंगा सिटी के निर्माण को लेकर आस पास के कई किसानों की भूमि यूपीसीडा ने अधिग्रहित की थी, अधिग्रहण के दौरान हुये करार की मांगे दस साल बीतने के बाद भी पूरी नहीं हुई।
जिस पर किसानों ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। जहां किसानों की समस्या को जल्द दूर करने के निर्देश दिये थे। गुरुवार को किसानों के साथ यूपीसीडा के सीईओ ने मुलाकात की और उन्हें जल्द उनकी समस्याओं का निवारण करने की बात कही है।
पिछले सप्ताह किसानों का प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। जहां बताया कि अधिग्रहण के दौरान वर्ष 2014 में हुये किसानों और यूपीसीडा के बीच करार हुआ था कि 2014 में जमीन अधिग्रहण के तहत यूपीसीडा ने जमीन अधिग्रहण पर 6 प्रतिशत विकसित भूखंड, पुर्नवास के तहत पचास हजार की रकम दिये जाने का करार हुआ था, लेकिन दस साल बीतने पर भी कई किसानों को यह लाभ नहीं मिल सका।
जिस पर उन्होंने यूपीसीडा के एमडी को फोन कर समस्या को जल्द निस्तारित करने को कहा था। उसी को लेकर गुरुवार को यूपीसीडा के सीईओ मयूर महेश्वरी ने किसानों से अपने कार्यालय में मुलाकात की।
जहां सीईओ ने किसानों से हुए करार को शीघ्र दिलाने के लिये मातहतों को निर्देश दिये। इसके साथ ही जल्द उनकी समस्याओं का निवारण का आश्वासन भी दिया। बैठक में शिवनारायण मिश्रा, अशोक बाजपेयी एडवोकेट, राम त्रिवेदी, अतुल अजय आदि किसानों मौजूद रहे।ṁ
ये भी पढ़ें- Kannauj: थूक से मसाज मामले में सैलून पर चला बुलडोजर...आरोपी भेजा गया सलाखों के पीछे, साल भर से कर रहा था घिनौनी हरकत
