Kannauj: थूक से मसाज मामले में सैलून पर चला बुलडोजर...आरोपी भेजा गया सलाखों के पीछे, साल भर से कर रहा था घिनौनी हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में थूक से मसाज मामले में सैलून पर चला बुलडोजर

कन्नौज, अमृत विचार। जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में एक सैलून पर युवक की थूक से फेस मसाज किए जाने का वीडियो वायरल होने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले बुधवार को देर शाम नगर पंचायत प्रशासन की टीम के साथ पहुंचे पुलिस बल ने उसकी सैलून दुकानों को बुलडोजर से जमींदोज करा दिया।

बता दें कि दो दिन पहले तालग्राम कस्बे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें सैलून कर्मचारी ग्राहक की आंख बंद होने पर उसके चेहरे पर थूक से मसाज करता नजर आ रहा था। इस घिनौने काम को करते समय का वीडियो वह सामने लगे शीशे के पास मोबाइल रखकर खिद बना रहा था। मामला चर्चा में आया तो विरोध के साथ अन्य समुदाय में आक्रोश हो गया। गुस्साए लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी सैलून में ताला डालकर फरार था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर तालग्राम थाना पुलिस ने आरोपी यूनुस उर्फ यूसुफ उर्फ बौरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद तथा हिंदू जागरण मंच ने आक्रोश जताते हुए एसपी से शिकायत की थी। पुलिस की छानबीन में यह भी पता चला कि आरोपी जो जन्म से बोलने में अक्षम बताया जाता है करीब साल भर से यह घिनौनी हरकत कर रहा था।

ट्रेनी सीओ कपूर कुमार ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इस मामले में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले बुधवार की देर शाम नगर पंचायत की टीम व पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ ने आरोपी के सैलून पर बुलडोजर चलवा दिया। इधर, आरोपी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: उत्तरीपुरा स्टेशन पर यात्रियों ने एक यात्री को ट्रेन से दिया धक्का, नीचे गिरे युवक ने शुरू किया पथराव, VIDEO वायरल

संबंधित समाचार