सरकारी स्कूल की लापता शिक्षिका का उन्नाव में मिला शव: घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। मार्निंग वॉक करने निकली शिक्षिका अचानक लापता हो गई। उसकी तलाश की जा रही थी,उसी बीच उसका शव उन्नाव ज़िले में झाड़ियों में फंसा हुआ बरामद किया गया। इसे लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

बताया गया है कि माधौगंज कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी तौसीफ पुत्र मोहम्मद  कमर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन नौशीन प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में सहायक अध्यापिका थी। गुरुवार की सुबह 5 बजे मार्निंग वाक के लिए निकली, लेकिन काफी देर बाद घर नही लौटी। पुलिस ने सूचना पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी।

नौशीन  की शादी कन्नौज के तिर्वा निवासी आजम खान से हुई थी। जनवरी 2024 में उसके बच्चा हुआ था,जिसकी अगले महीने मौत हो गई थी। उसके बाद से वह परेशान रह रही थी। शुक्रवार को उसका शव मुर्तजा नगर थाना दही उन्नाव  में झाड़ियो में फंसा हुआ देखा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- आईपीएल का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मिलकर की थी वृद्धा की हत्या

संबंधित समाचार