अयोध्या: 150 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, फायर ब्रिगेड ने बचाया
अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली नगर के अंगूरी बाग इलाके में एक 45 वर्षीय महिला कुएं के किनारे बैठे-बैठे अचानक 150 फीट कुएं में गिर गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम, एक जवान ने गहरे कुएं में उतर कर महिला को बाहर निकाला। कोतवाली नगर क्षेत्र अंगूरी बाग …
अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली नगर के अंगूरी बाग इलाके में एक 45 वर्षीय महिला कुएं के किनारे बैठे-बैठे अचानक 150 फीट कुएं में गिर गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम, एक जवान ने गहरे कुएं में उतर कर महिला को बाहर निकाला।
कोतवाली नगर क्षेत्र अंगूरी बाग इलाके में कुएं पर 45 वर्षीय अलका अग्रवाल काफी देर से बैठी थी अचानक ही महिला कुएं में गिर गई। आसपास के कुछ लोगों ने महिला को कुएं में गिरता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई और कुएं से महिला को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।
फायर ब्रिगेड के जवान ने कंधे पर उठाकर महिला को बाहर निकाला, महिला को बाहर निकालने से पहले पुलिस के सामने यह एक बड़ी चुनौती थी कि लगभग 150 फीट गहरे कुएं में जहरीली गैस न हो अन्यथा रेस्क्यू अभियान में शामिल लोगों को भी खतरा हो सकता था।
फायर ब्रिगेड के जवान सलाउद्दीन ने खुद की जान जोखिम में डालकर सीढ़ी के सहारे गहरे कुएं में उतर गया और महिला को अपने कंधे पर लाद कर बाहर निकाला महिला को बाहर निकाल लिया गया है। कुएं में गिरने के कारण महिला को कुछ चोट लगी है। तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब महिला अब सुरक्षित है।
