बरेली: बहनों के लिए खुशखबरी...रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में करें मुफ्त सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

परिवहन निगम ने जारी किया आदेश, अतिरिक्त फेरे भी लगाएंगी रोडवेज बसें

बरेली,अमृत विचार : रक्षाबंधन पर परिवहन निगम मुख्यालय ने 19 और 20 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में यात्रा मुफ्त कराने का आदेश दिया है। मुख्यालय के आदेश पर बरेली रीजन के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

रक्षाबंधन के मौके पर 17 से 22 अगस्त तक बरेली रीजन की रोडवेज बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। मुख्यालय ने दिल्ली, कानपुर, लखनऊ रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए रीजन की सभी बसों की मरम्मत शुरू करा दी गई है। मुख्यालय ने अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों, परिचालकों एवं अन्य कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। इस दौरान सभी रूट पर चेकिंग की जाएगी। रूट पर पड़ने वाले सभी स्टाप पर बसों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। बरेली डिपो एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने के लिए सभी चालक और परिचालकों को समय से डयूटी पर आने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज