शाहजहांपुर : नेमीशरण सत्संग में जा रहे शिष्यों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 3 की मौत, 15 घायल
शाहजहांपुर, अमृत विचार। हरिद्वार से सीतापुर नेमीशरण पिकअप जय गुरुदेव के शिष्यों को लेकर रविवार की सुबह 6 बजे जा रही थी। हाईवे पर गर्रा पुल के निकट जानवर को बचाने के चक्कर में पिकअप डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। पिकअप में सवार जय गुरुदेव के 15 शिष्य घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया।
डॉक्टर ने राधेश्याम निवासी मुजफ्फर नगर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल नेत्रपाल व विरमू निवासी हरिद्वार को बरेली रेफर कर दिया गया। दोनों की बरेली में मौत हो गई। जबकि अन्य लोग मामूली चोट होने के चलते छुट्टी कराकर चले गए। सीतापुर में जय गुरुदेव का सत्संग था। सभी लोग सत्संग में जा रहे थे।
