बहराइच: जिले में धूमधाम से मना रक्षबांधन का पर्व, बहनों ने भाईयों के कलाई पर बांधी राखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले भर में सोमवार को भाई और बहनों के रिश्तों के अटूट प्यार का पर्व रक्षाबंधन मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन पर्व को लेकर खुशी का माहौल रहा।

सावन माह के अंतिम दिन सोमवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। रक्षाबंधन को लेकर बहनों के साथ भाइयों में भी गजब का उत्साह दिखा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने धूमधाम से रक्षाबंधन पर्व मनाया। रक्षाबंधन का त्योहार तहसील मुख्यालय कैसरगंज सहित विभिन्न क्षेत्रो में धूमधाम से मनाया गया।

बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। इस बार सोमवार को भद्रा होने के कारण रक्षाबंधन का पर्व दोपहर के 1:30 बजे से देर रात तक मनाया जाएगा। सुबह लोगों ने स्नान आदि के बाद तैयार होकर बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई और बहनों को उपहार भी दिये।

ये भी पढ़ें- बहराइच: कोलकाता की घटना को लेकर व्यापारियों और युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च, ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार