Moradabad: नर्स के साथ दरिंदगी करने वाले डॉक्टर के अस्पताल का पंजीकरण निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा में एक निजी अस्पताल में नर्स के साथ डॉक्टर के द्वारा दरिंदगी कर दुष्कर्म के मामले में आरोपी चिकित्सक के अस्पताल का पंजीकरण मुख्य चिकित्साधिकारी ने निरस्त कर दिया है। अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है। ठाकुरद्वारा के निजी अस्पताल में नर्स के साथ डॉक्टर ने बंधक बनाकर दरिंदगी कर दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने रविवार की रात ही आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर अस्पताल सील कर दिया था। 

मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी ने क्लीनिक पंजीकरण व नवीनीकरण के नोडल डॉ.नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई थी। टीम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भारत भूषण और ठाकुरद्वारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजपाल शामिल थे। टीम की जांच रिपोर्ट आने पर मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। उनका कहना है कि अन्य बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी कार्रवाई का विचार चल रहा है। 

वहीं मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चिकित्सक सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में ठाकुरद्वारा की उप जिलाधिकारी मनी अरोड़ा ने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जांच की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रही जांच में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की जांच समिति अभी भी लगी है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: रेल हादसा: लखनऊ से पहुंची फोरेंसिक टीम, घटनास्थल पर किया सीन रिक्रिएट, IB, ATS व SIT टीम ने भी की जांच

 

संबंधित समाचार