कासगंज:सीडीपीओ ने दर्जन भर आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
अनुपस्थित मिली चार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया कारण बताओ नोटिस
पटियाली, अमृत विचार: गुरुवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी ने क्षेत्र के दर्जन भर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद चार आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेंटर से अनुपस्थित मिलीं। उन्हें सीडीपीओ द्वारा कारण बताओ नोटिस दिए गए। साथ ही डेढ दर्जन से अधिक पोषण ट्रैकर एप्प पर काम न करने वाली कार्यकत्रियों को भी नोटिस थमाए गए।
गुरुवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी राजीव चौधरी ने पटियाली ब्लॉक क्षेत्र के दर्जन भर आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम ढकरई आंगनबाड़ी केंद्र से रीना चौधरी, आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम नकडरू से राधा देवी व ग्राम गढ़िया नरसू आंगनबाडी केंद्र से जूली व राधना अनुपस्थित पाई गईं। केंद्र बंद मिला तो पूछतांछ पर पता चला कि उन्होंने केंद्र को खोला ही नहीं है। जिन्हें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से तीन दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस देकर जबाब मांगा है। साथ ही जबाब न देने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। राजीव चौधरी ने बताया कि डेढ दर्जन से आंगनबाड़ी कार्यकत्री पोषण ट्रेकर एप्प पर बार-बार कहने के बावजूद भी कार्य नहीं कर रही हैं। इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
