सीतापुर: पुराने विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के बिसवां इलाके में दो भाईयों के बीच चल रहे पुराने विवाद में भाई ने ही अपने परिवार के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी। पिता को बचाने में पुत्र भी घायल हुआ। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों परिवार मानपुर थानाक्षेत्र के शिवथाना गांव के निवासी हैं। 

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार ने बताया है कि शिवथाना गांव वासी राजकुमार और रामसेवक दोनों सगे भाई हैं। रैदास वर्ग के ये लोग पिछले कुछ समय से बिसवां कोतवाली क्षेत्र के गौशाला इलाके में रहकर चमड़े का काम करते थे। दोनों परिवारों के मध्य किसी मामले को लेकर मुकदमा चला आ रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के मध्य झगड़ा हुआ। 

इसमें रामसेवक और उसके परिवार ने राजकुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव में राजकुमार का पुत्र उमेश भी घायल हो गया। कुछ देर बाद राजकुमार की मौत हो गई। उमेश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक के पुत्र उमेश की तहरीर पर बिसवां कोतवाली में रामसेवक और उसके परिवार के विरुद्ध केस दर्ज हो गया है। रामसेवक गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-UPPolice Exam: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे अभ्यर्थी

संबंधित समाचार