Unnao News: डाॅ. प्रज्ञा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान पाकर बढ़ाया जिले का मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। समुद्री जीवाश्म के दांतों व हड्डियों की शोधार्थी नगर निवासी डॉ. प्रज्ञा पांडेय को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति से सम्मान पाकर डॉ. पांडेय ने क्षेत्र के साथ जिले का नाम रोशन किया है। 

नगर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी ब्रह्मदेव पांडेय की बेटी प्रज्ञा पांडेय की प्रारंभिक शिक्षा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर से पूरी हुई। इसके बाद प्रज्ञा ने स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की। फिर परास्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से किया। वर्ष-2012 में यूपीएससी जिओ साइंटिस्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की और वर्ष-2019 में रुड़की से पीएचडी किया। 

वर्ष-2020 में फील्ड वर्क के दौरान उन्होंने समुद्री जीवाश्म सार्क व मगरमच्छ के दांत और व्हेल की हड्डी पर शोध किया। इस उपलब्धि के लिए उनकी टीम को भारत सरकार के खनन मंत्रालय ने राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें कि राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वालों को दिया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष-1966 में हुई थी।

बीती 20 अगस्त को राष्ट्रपति भवन दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉ. प्रज्ञा पांडेय सहित 21 लोगों को राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार देकर सम्मानित गया। इस दौरान डॉ. प्रज्ञा के पति पवन मिश्रा भी मौजूद रहे। डॉ. प्रज्ञा की इस उपलब्धि को उनके ससुर संत कुमार मिश्रा व देवर विनय मिश्रा (अध्यापक) ने विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया है।

ये भी पढ़ें- Unnao: प्रदेश सरकार का गड्ढामुक्त अभियान क्षेत्र में साबित हो रहा हवाहवाई...राहगीरों को आवागमन में करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज