रामपुर: पति के साथ आई थी बाजार, महिला युवक के साथ फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

आरोपी युवक सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रामपुर, अमृत विचार। पति के साथ सामान खरीदने बाजार आई महिला  मौका पाकर दूसरे युवक की बाइक पर बैठकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी राजकुमार का कहना है कि 20 अगस्त को वह पत्नी काजल के साथ मिलकखानम आया था। वापस जाते समय रास्ते में कुछ सामान लेने के लिए रुक गया। इस बीच अजय कुमार उसकी पत्नी को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी 45,000 रुपये सोने के कुंडल, माथे का टीका, अगूंठी, सोने का हार, चांदी का जेवर और पायल भी अपने साथ ले गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अजय समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज