हल्द्वानी: स्थाई राजधानी नहीं बनने के लिए भाजपा जिम्मेदार -हरीश रावत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वराज आश्रम पहुंचे हरीश रावत ने कहा है कि वह साल 2016 में गैरसैंण को राज्य की स्थाई राजधानी बनाना चाहते थे लेकिन विजय बहुगुणा ने इसका विरोध किया और उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिरा दी। वो तो बाद में कोर्ट के आदेश के बाद फिर से सरकार बनी। उन्होंने कहा कि विधायकों की जो सुविधाएं बढ़ाई गई हैं वो गलत नहीं। लेकिन विधायकों को क्षेत्र में काम करना चाहिए। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से ध्वस्त हैं।

संबंधित समाचार