हरदोई: पत्नी के रहते हुए पति ने कर ली दूसरी शादी, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

सण्डीला/हरदोई, अमृत विचार। परिवारिक विवाद के बाद पति ने पत्नी के होते हुए भी दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद पत्नी ने अपने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया। क्षेत्र के मुरारनगर निवासी पूजा ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया है कि करीब छह वर्ष पूर्व उसका विवाह उसी के गांव के अवधेश के साथ हुआ था।

विवाह के बाद से दोनों पति पत्नी लखनऊ में रह रहे थे। परिवारिक विवाद को लेकर उसका पति अवधेश अपने घर ग्राम मुरारनगर चला गया। शनिवार को  उसे जानकारी हुई कि उसके पति ने किसी महिला के साथ दूसरा विवाह कर लिया है। जिसके बाद वह वापिस अपने भांजे आर्यन के साथ अपनी ससुराल गयी तो उसके जेठ अशोक यादव, संतोष यादव, जेठानी मीना यादव व ननंद सुमन यादव ने उससे गाली गलौज करते हुये मारपीट की। महिला की तहरीर पर मामले मे कोतवाल राकेश कुमार ने बताया की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- हरदोई: गाली देने से किया मना तो युवक ने काट ली दांत से नाक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

संबंधित समाचार