UP Sanskrit Board Result 2026: आज शाम को संस्कृत बोर्ड का आएगा रिजल्ट, खत्म होगा 55 हजार से अधिक परीक्षार्थियों का इतंजार

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

10वीं, 11वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित करेगा परिषद

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। परिषद की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। परिणाम लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय से घोषित किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

इस वर्ष संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं 19 फरवरी से 28 फरवरी के बीच प्रदेश के 241 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। शिवलाल ने बताया कि परीक्षा में कुल 55,812 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परिषद ने सभी परीक्षार्थियों को परिणाम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही सही और प्रमाणिक जानकारी प्राप्त करें।

कैसे देखें रिजल्ट

• आधिकारिक वेबसाइट www.upmssp.com पर जाएं

• रोल नंबर दर्ज करें

• परिणाम स्क्रीन पर देखें और डाउनलोड करें

संबंधित समाचार