हरदोई: गाली देने से किया मना तो युवक ने काट ली दांत से नाक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी चांद खां में एक शराबी ने गाली देने से मना करने पर युवक की दांत से नाक काट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी चांद खां निवासी राहुल पुत्र रामचंद्र ने बताया रविवार की रात 9 बजे उसका पड़ोसी श्यामा पुत्र झब्बूलाल शराब के नशे में उसकी छत पर चढ़ गया और उसको गाली गलौज करने लगा। बकौल राहुल जब उसने गाली देने से मना किया तो श्यामा ने अपने दांत से उसकी नाक काट ली।  जिससे उसकी नाक का एक हिस्सा अलग हो गया। बचाने के लिए भाई संजय आया तो विपक्षी ने उसे भी ईंट मारकर घायल कर दिया। उसके भतीजे के पेट में आरोपी ने ईंट मार दी। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी । 

प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- हरदोई पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 एसआई, 16 हेड कांस्टेबल और 17 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार