शाहजहांपुर : सांड़ से टकराकर पलटी तीर्थ यात्रियों की बस, 18 यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सीतापुर से हरदोई जा रही तीर्थ यात्रियों की बस हरदोई बाईपास के पास सांड़ से टकराकर पलट गई। जिससे बस में सवार 18 तीर्थ यात्री घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया। 

गुरुवार रात लगभग साढ़े बारह बजे सीतापुर से तीर्थ यात्रियों की हरिद्वार को जा रही थी। हरदोई बाईपास के पास सड़क पर एक सांड़ गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। बस सांड़ से टकराते हुए पलट गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। हादसे के समय बस में 55 तीर्थ यात्री सवार थे। हादसे में सीतापुर की निवासी ज्ञानवती, गोमती, दयाराम, लज्जावती, शत्रुघ्न, मूला देवी, उमेश, मोहनी, रिंकी, कमला, आशीष, ध्रुव, बाल गोविंद, रानू घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पतालों में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादातर को घर भेज दिया गया। सीओ सिटी सौम्या शुक्ला ने बताया कि सांड़ से टकराकर टूरिस्ट बस पलट गई थी, हादसे में 18 यात्री घायल हो गए थे।

संबंधित समाचार