शाहजहांपुर के डीएम की पत्नी-बेटी और सिटी मजिस्ट्रेट कोरोना पॉजिटिव
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शुक्रवार रात को आई रिपोर्ट में सिटी मजिस्ट्रेट और डीएम की पत्नी-बेटी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डीएम के घर में खाना बनाने वाली महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डीएम ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है मगर शुक्रवार को आई रिपोर्ट में …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शुक्रवार रात को आई रिपोर्ट में सिटी मजिस्ट्रेट और डीएम की पत्नी-बेटी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डीएम के घर में खाना बनाने वाली महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डीएम ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।
कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है मगर शुक्रवार को आई रिपोर्ट में प्रशासनिक अधिकारी कोरोना की चपेट में आ गए। डीएम इंद्र विक्रम सिंह की पत्नी नलनी सिंह, बेटी व उनके घर में खाना बनाने वाली महिला शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। डीएम ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।
इससे प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उनके संपर्क में आने वाले कार्यालय के कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। हालांकि जांच में डीएम की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को डीएम के आवास पर तैनात किया गया है। डीएम के होम क्वारंटाइन होने पर सीडीओ प्रेरणा शर्मा कार्यभार देख रहीं हैं।
