लखीमपुर खीरी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

केशवापुर, अमृत विचार। पीलीभीत बस्ती नेशनल हाइवे पर लखीमपुर गोला के मध्य  केशवापुर की नायरा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगर के मोहल्ला मथुरानगर निवासी आशीष कुमार उर्फ राहुल (27) नानपारा बहराइच में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। जो महीने में एक बार घर आता था। सोमवार सुबह बाइक से बहराइच जा रहा था। बताया जाता है कि नायरा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन रौंदता हुआ निकल गया, जिससे आशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मृतक राहुल के बहनोई मनोज वर्मा निवासी जिगनहां भी मौके पर आ गये, जिन्होंने परिजनों को सूचना दी। हैदराबाद थाना की ढकवा चौकी पुलिस ने गोला पुलिस का सहयोग कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। युवक की दर्दनाक मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म