संतकबीरनगर: 50 वर्षीय शख्स ने रिश्ते की नाबालिग पौत्री से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर। संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय व्यक्ति ने रिश्ते की छह वर्षीय पौत्री के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी पहचान मोहम्मद नजीर के तौर पर हुई है। 

थाना प्रभारी (एसओ) जय प्रकाश दुबे ने बताया कि उन्हें पीड़िता की मां की ओर से तहरीर मिली, जिसमें आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ उसके रिश्ते के दादा ने दुष्कर्म किया और इसके कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने नजीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की दुष्कर्म समेत अन्य संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह फरार होने की फिराक में था। उन्‍होंने बताया कि बच्‍ची को आज बेहतर हालत में अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की छठी सूची की जारी, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार