जौनपुर: कजरी तीज पर आयोजित कार्यक्रम में वंदे मातरम गीत सुन मंत्रमुग्ध हुये श्रोता
जौनपुर, अमृत विचार। भारत विकास परिषद शौर्य की तरफ से सावन और तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक भूमिका में डा. प्रियम्बदा सिंह ने भारत माता और स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर मल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीत गाकर दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं रोली श्रीवास्तव ने कजरी गायन को श्रोता सुनकर झूम उठे।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की महिला सदस्यों ने संगीतमय अन्ताक्षरी समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें थाली सजाओ प्रतियोगिता में शालिनी निगम को प्रथम, मीनू श्रीवास्तव को दूसरा और प्रियंका पाण्डेय को तीसरा स्थान मिला है। चूड़ी डालो प्रतियोगिता की बात करें तो रंगोली सिंह प्रथम, प्रिया सिंह दूसरे और मीनू श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं हैं। म्यूजिक चेयर में पहला स्थान डा. एकता को मिला है,वहीं साधना जायसवाल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता में उत्कर्ष उपाध्याय को पहला, आलोक सिंह को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्या ने कहा कि शौर्य निरन्तर सेवा और संस्कार के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि महिलाओं की तरफ से आयोजित कार्यक्रम अत्यन्त सराहनीय है। कार्यक्रम में डा. प्रियंका श्रीवास्तव, कंचन पाण्डेय, डा. शिल्पी सिंह, अंजू सिंह, प्रियंका पाण्डेय, रविन्दर कौर, सुधा पाण्डेय, डा. पूनम सिंह, सावित्री सिंह, निशा गिरि, जया सिंह, रीना उपाध्याय, सरस्वती पाण्डेय, वन्दना सरकार, शालिनी श्रीवास्तव, खुशबू निगम, अनीता सिंह, सुस्मिता सिंह, ज्योसना साहू, कंचन मिश्रा, बबिता उपाध्याय समेत कई महिलायें उपस्थित रहीं
यह भी पढ़ें- UP 69000 शिक्षक भर्ती मामला: हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को जारी किया नोटिस
