अयोध्या: अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षेत्र पंचायत सदस्य घायल, भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार। रामपुर सरधा के क्षेत्र पंचायत सदस्य को मंगलवार रात अचारी के सागर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर में भर्ती कराया गया है। 

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रामपुर सरधा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तिवारी उर्फ नीरज तिवारी (38) मंगलवार रात बाइक द्वारा शहर से अपने घर जा रहे थे। रात करीब 8:30 बजे जैसे ही पुलिस चौकी क्षेत्र दर्शन नगर के अचारी का सागर के पास पहुंचे कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। 

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रधान संघ के अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर ने उन्हें बेहोशी की हालत में मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर  भर्ती कराया। बताया कि बुधवार सुबह होश आ गया है। डॉक्टरों ने अब खतरे से बाहर बताया है।

ये भी पढ़ें- 'देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है', आरक्षण वाले बयान पर अमित शाह का पलटवार

संबंधित समाचार