अमेठी: जंगली सियार ने हमला कर पांच को किया घायल, फिर ग्रामीणों ने जो किया जान हो जाएंगे दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फुरसतगंज/अमेठी, अमृत विचार। अन्य जनपदों के भांति अब अमेठी जनपद के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में जंगली सियारों के कहर से बच्चे बूढ़े व नौजवानों सहित महिलाओं में खौफ व्याप्त है। गुरुवार को दिन में लगभग 11बजे ग्राम पंचायत भदैया महमूद पुर के विभिन्न पुरवों में जंगली सियारों ने दिन में हमलाकर चार लोगों को लहुलुहान कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर अवस्था में फुरसतगंज सीएचसी लाया गया जहां प्रथम उपचार देकर देर शाम घर भेज दिया गया। वहीं, परिवारीजनों का खून बहता देख आक्रोशित ग्रामीणों ने जंगली सियारों को दौड़ा दौड़ा कर पीट पीट कर मार डाला।

इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सुजीत कुमार पुत्र बुद्धी लाल उम्र 19 वर्ष निवासी भदैया महमूद पुर, वैष्णवी पुत्री शिव कुमार उम्र 7 वर्ष निवासी पूरे रानी मेरे भदैया महमूद पुर, आरती पत्नी लवकुश उम्र 25 वर्ष निवासी पूरे राजा पश्चिमी मजरे निगोहां व धीरज पुत्र राज बहादुर उम्र 22 वर्ष निवासी भदैया महमूद पुर को गंभीर अवस्था में फुरसतगंज सीएचसी लाया गया था, जहां सभी का इलाज कर घर भेज दिया गया है। सभी खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें- अमेठी: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, एक भागने में रहा कामयाब

संबंधित समाचार