बरेली : बुखारपुरा में बात बनी तो जोगी नवादा में रोक दिया जुलूस का रास्ता, जमकर नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोगी नवादा के लोग बोले कांवड़ यात्रा नहीं निकलने दी, अब हम जुलूस नहीं निकलने देंगे

बरेली, अमृत विचार। पुलिस भले ही फूक फूक कर कदम रख रही हो लेकिन जुलूस ए मोहम्मदी का विवाद थम नहीं रहा। बुखारपुरा में जुलूस निकाले को सहमति बनी तो जोगी नवादा में विवाद शुरू हो गया।  जुलूस की अंजुमन निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए।

रविवार रात जुलूस का रास्ता रोक कर हिन्दू समुदाय के लोग बैठ गए। अंजुमनों के साथ सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम पक्ष लोगों का रोक दिया गया। हिन्दू पक्ष के मुताबिक कांवड़ यात्रा पर मुस्लिम पक्ष ने रोक लगावाई थी।

लिहाजा वो जुलूस की किसी भी अंजुमन को निकालने नहीं देंगे। दोनों तरफ से जमकर खूब नारेबाजी होती रही। पुलिस प्रशासन हिन्दू पक्ष को समझाने पर जुटा हुआ था। लेकिन महिलाओं ने सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: ड्रोन से होगी जुलूस-ए-मोहम्मदी की निगरानी, आपत्तिजनक ध्वज की मनाही, ऐसा करने पर होगी कार्रवाई...

 

संबंधित समाचार