Fatehpur News: छात्रा का रक्तरंजित मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्भवती निकली, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घटना के जल्द खुलासे की मांग पर अड़े परिजन

फतेहपुर, अमृत विचार। गर्भवती किशोरी की हत्या के खुलासे और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सोमवार की सुबह बिंदकी कोतवाली में किशोरी का शव रख कर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन घटना के 12 घंटे के अंदर खुलासे की मांग पर अड़े रहे। 

कोतवाली में शव रख कर प्रदर्शन करने की जानकारी पर एसडीएम, सीओ समेत भारी फ़ोर्स मौके पर पहुंचा। अधिकारी परिजनों को समझाने के प्रयास में जुटे है। जब तक हत्यारो को गिरफ्तार न किया जाएगा तब तक शव का अंतिम संस्कार न करने की बात पर अड़े रहे। 

शनिवार की शाम कोचिंग के लिए निकली हाईस्कूल की छात्रा की अगवा कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रविवार की सुबह जाफराबाद बाईपास के पास स्थित एक बाग से छात्रा का रक्तरंजित शव बरामद किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के गर्भवती होना सामने आया है। 

एसपी ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया है और तत्काल घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। टीमें हर पहलु की जांच कर रही हैं। कोचिंग जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है। कोतवाली में हंगामा कर रहें परिजनों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है। अधिकारी घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन परिजनों को दे रहे है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: 200-15,000 तक की होगी मैच की टिकट...पांचों दिन का टिकट एक साथ लेने पर इतना मिलेगा डिस्काउंट, 27 सितंबर से शुरू होगा टेस्ट मैच

संबंधित समाचार