Unnao: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मुख्य स्कोरर बने जिले के मोहम्मद कासिम, किये गये सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। शुक्लागंज के अहमदनगर निवासी मोहम्मद कासिम ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मंच पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुये मैच में मुख्य स्कोरर के रूप में चयनित किया गया है लेकिन वह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। 

क्रिकेट की दुनिया में स्कोरर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जिसमें हर रन, विकेट और गेंद को सटीक रूप से रिकॉर्ड करना पड़ता है। यह जिम्मेदारी खेल की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मोहम्मद कासिम की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समुदाय को गर्वित किया है। उनकी मेहनत, समर्पण और क्रिकेट के प्रति उनके प्यार ने उन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। इस नई भूमिका के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी जा रही हैं। 

इस सम्मान को देखते हुए सोमवार को पूर्व रणजी खिलाड़ी और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडे ने गोपीनाथपुरम स्थित कैंप कार्यालय में मोहम्मद कासिम को सम्मानित किया। इस समारोह में आशीष अग्रवाल, इंशात तिवारी, रिंकू बाजपेई समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। 

सम्मान समारोह में संदीप पांडे ने कहा, मोहम्मद कासिम की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका के लायक बना दिया है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निभाएं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: नवजात की मौत के बाद दुष्कर्म पीड़िता की भी गई जान, जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार