एक किलो चरस संग नेपाली महिला गिरफ्तार : एसएसबी और पुलिस टीम ने की कार्यवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और रूपईडीहा थाने की पुलिस ने एक नेपाली महिला को एक किलो चरस के साथ पकड़ा है। महिला के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रूपये बताई जा रही है। 

भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। जवानों के साथ प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम के उप निरीक्षक विजय कुमार, महिला उप निरीक्षक रोशनी वर्मा, हेड कांस्टेबल मुलायम सिंह और धीरेन्द्र प्रताप सिंह गश्त करते हुए पहुंचे। दोनों टीम सीमा पर जांच कर रहे थे। तभी शाम को नेपाल की ओर से एक महिला आई।

जिसे महिला जवानों ने रोक कर तलाशी ली तो उसके पास एक किलो चरस बरामद हुई। इस पर महिला को हिरासत में ले लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला तस्कर की पहचान फर्की रोका मगर पुत्री बुद्धु रोका निवासी थवांग वार्ड न0 9 जिला रोल्पा राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद चरस को सीज कर दिया गया है। कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि बरामद एक किलो चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रूपये है। टीम में एसएसबी के के.एम मेथाई , निर्जरा एम दास, टी यमुना, प्रियंका साव, सिर्के अश्वनी डाग हैण्डलर एम.डी.फार्ग शामिल रहे।

संबंधित समाचार