बरेली: अखिलेश यादव का पुतला फूंके जाने से खफा सपाईयों ने की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी यूथ बिग्रेड के बरेली जिलाध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में अखिलेश यादव का पुतला फूंके जाने का नाराज सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध प्रर्दशन किया। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को दिया।

जिला अध्यक्ष एजाज अहमद ने जिला अधिकारी कार्यालय गेट पर जमकर नारे लगाए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार  बेवजह सपाइयों को बदनाम करने का काम कर रही है। हमारे मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका जा रहा है। इसका हम विरोध करते हैं, अगर हम चाहेंगे तो लगातार सीएम योगी का पुतला दहन करेंगे । पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस तरह का कृत्य करने वालों के खिलाफ तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो हम भी सरकार का पुतला फूकेंगे।

संबंधित समाचार