'दम मारो दम' गाना की शूटिंग के समय नशे में धुत थीं जीनत अमान, खुद किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान अपनी सुपरहिट फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के गाना दम मारो दम की शूटिंग के समय नशे में धुत थी। वर्ष 1971 में प्रदर्शित देव आनंद की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में जीनत अमान को एक ऐसी लड़की के रूप में दिखाया गया था, जो हिप्पियों के बीच नशे में धुत रहती है। इस फिल्म में जीनत अमान ने देव आनंद की बहन का किरदार निभाया था। 

जीनत अमान ने दम मारो दम के गाने की एक फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है और बताया है कि इस गाने की शूटिंग के वक्त वह सचमुच नशे में धुत थीं। जीनत अमान ने लिखा, हम काठमांडू में 'हरे रामा हरे कृष्णा' की शूटिंग कर रहे थे और देव साहब ने गाने में शामिल होने के लिए सड़कों से हिप्पियों का एक झुंड इकट्ठा किया था। हिप्पी एक्स्ट्रा कलाकार अपनी किस्मत से बहुत खुश थे। उन्हें न केवल खूबसूरत नेपाल में हशीश के साथ अपनी चिलम पैक करने का मौका मिल रहा था, बल्कि उन्हें मुफ्त में खाना भी मिल रहा था, वे बॉलीवुड की एक फिल्म में काम करने जा रहे थे और इसके लिए उन्हें पैसे भी मिल रहे थे। देव साहब (देव आनंद) इस सीक्वेंस में रियलिटी चाहते थे। मेरे किरदार नशे में धुत जेनिस को वाकई नशे में दिखना था और इसे हासिल करने का सबसे आसान तरीका था हिप्पी प्रसाद में हिस्सा लेना। 

जीनत अमान आगे कहा कि मैं उस वक्त टीनएज थी और लगातार टेक के लिए उनकी चिलम से लंबे कश ले रही थी। जीनत अमान ने बताया कि शूटिंग के बाद उन पर नशा चढ़ गया था। वह खुश, थीं और उन्हें चक्कर भी आ रहा था और होटल लौटने की स्थिति में भी नहीं थीं। तब टीम के सदस्य उन्हें कार में बिठाकर एक सुंदर जगह ले गए और वहां ठंडी पहाड़ी हवा में हिमालय के बारे में सोचा और धीरे-धीरे उनका नशा कम हुआ। जब मेरी मां को पता चला कि क्या हुआ था, तो वह बहुत नाराज हुईं और उन्होंने अपनी प्यारी बेटी को 'ड्रग्स' करने की अनुमति देने के लिए सीनियर क्रू मेंबर्स को कड़ी फटकार लगाई। सौभाग्य से मैं उनके क्रोध से बच गई। 

ये भी पढ़ें : Bigg Boss 18: खत्म हुआ इंतजार, सलमान खान की मेजबानी में छह अक्टूबर से शुरू होगा 'बिग बॉस 18' का तांडव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पीएम मोदी का केरल को बड़ा तोहफा: 10,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, रिफाइनरी से राजमार्ग तक हर क्षेत्र में विकास की नई उड़ान
कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 
T20 World Cup में मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, बल्लेबाजी की खामियां दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम लिया वापस
Uttrakhand: नेपाल में नई सरकार...रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे प्रगाढ़, पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद
गैस, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह को लेकर सीएम योगी सख्त, कालाबाजारी को लेकर निर्देश, पूरे प्रदेश में छापेमारी