Kannauj News: विवादित भूमि पर बनी दुकानों पर चला बुलडोजर...बचाव में उतरी महिलाएं, महिला पुलिस ने घसीट कर किया दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में विवादित भूमि पर बनी दुकानों पर बुलडोजर चला

कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा रोड नसरापुर में विवादित भूमि पर बनी दुकानों को पुलिस ने बुलडोजर चलवा कर गिरा दिया। इस दौरान विरोध में आई महिलाओं को जबरन महिला पुलिस ने घसीट कर दूर किया। इसके बाद सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के नसरापुर गांव में तिर्वा रोड पर महेंद्र गुप्ता की भूमि है। बताते है कि इस भूमि में नसरापुर निवासी किराये पर लेकर मौरंग का काम करते हैं। कोर्ट में भूमि विवाद का मुकदमा जचलने से भूमि का किराया कोर्ट में प्रति माह जमा किया जाता है। इस भूमि पर आशीष की चार पक्की दुकानों का भी निर्माण है। यह भूमि महेंद्र गुप्ता निवासी तिर्वा की बताई गई है। 

Kannauj News 2

इस भूमि को उन्होंने नसरापुर निवासी आशीष कुमार को बिक्री करने के लिए पांच लाख रुपये ब्याना के तौर पर लिखा पड़ी की है। जबकि अभी तक भूमि का बैनामा नहीं कराया गया है। इस की शिकायत महेंद्र गुप्ता ने पुलिस से की थी। इसी के आधार पर सोमवार को कोतवाली की भारी पुलिस मौके पर पहुंची और भूमि पर बनी दुकानों को गिराने लगी। 

इसकी जानकारी पर महेंद्र के परिवार की महिलाएं मौके पर पहुंची और जेसीवी के सामने लेट कर निर्माण गिराने का विरोध करने लगीं। इस पर मौके पर मौजूद महिला पुलिस ने महिलाओं को खींच कर हटा दिया। इसके बाद निर्माण को गिरा दिया। 

बताया जाता है कि इसी भूमि के मामले में महेंद्र गुप्ता ने उद्योग पति राम दीक्षित समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में मारपीट समेत कई आरोप लगा कर रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। अब इसी मामले में पुलिस ने सोमवार को बनी दुकानों को गिरा दिया। इस घटना के समय गहमा गहमी बनी रही। भारी पुलिस बल होने से लोग कोहराम मचाते रहे पर दुकानें गिर गई। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Theft: शिक्षिका के घर में घुसे चोर...पालतू कुत्ते पर किया हमला, 25 लाख का माल लेकर हुए फरार, घटना CCTV में कैद

संबंधित समाचार