बांदा: अपहरण हुए लड़के का पड़ोसी शहर चित्रकूट में मिला शव
परिजनों ने शव को रख कर बांदा कमासिन राजा पुर मुख्य मार्ग किया जाम सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पूरे सर्किल की हुई तैनाती बांदा। तहसील छेत्र बबेरू के अंतर्गत देवरथा गांव मेंं पिछले हफ्ते गायब हुए लड़के का शव चित्रकूट के खोही गांव में फांसी के फंदे में लटकता हुआ मिला। …
- परिजनों ने शव को रख कर बांदा कमासिन राजा पुर मुख्य मार्ग किया जाम
- सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पूरे सर्किल की हुई तैनाती
बांदा। तहसील छेत्र बबेरू के अंतर्गत देवरथा गांव मेंं पिछले हफ्ते गायब हुए लड़के का शव चित्रकूट के खोही गांव में फांसी के फंदे में लटकता हुआ मिला। जिसके बाद परिजनों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए बांदा कमासिन राजापुर मुख्य मार्ग पर द्वारका मोड़ के पास शव रखकर जाम कर दिया । पुलिस को सूचना मिलते ही फोर्स पूरे सर्कल की तैनाती कर दी गई। मौके पर उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला है व अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान बबेरू क्षेत्र अधिकारी आनंद कुमार पांडे व सूचना मिलने पर क्षेत्र विधायक चंद्रपाल कुशवाहा एवं पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का किया प्रयास किया किया।
वही उप जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को समझा-बुझाकर व उचित कार्यवाही परिजनो को कार्यववही का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया गया ।
बीस दिनों के अंदर यह तीसरी अपहरण की वारदात है जिसमें कि दो बच्चों की अब तक अपहरण करके हत्या की जा चुकी है वहीं एक बच्चे को पुलिस के द्वारा सकुशल बचा लिया गया है।
