लखनऊ : सरकारी सहायता न मिलने पर ट्रासपोर्टरों ने दिए चेक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में घायलों के उपचार में उपेक्षा की बात सामने आई तो ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल एवं वेयरहाउस ओनर्स एसोसिएशन मदद को आगे बढ़े। ट्रांसपोर्टरों ने मिलकर उपचार के लिए परिजनों को 25-25 हजार रुपये के चेक दिए।

7 सितंबर को तीन मंजिल बिल्डिंग गिरने से पांच लाेगों की मौत हो गई थी जबकि 28 लोग घायल हुए थे। इनमें गंभीर रूप से घायल मजदूर प्रवीण और अनूप कुमार मौर्य को सरकारी सहायता व मुआवजा न मिलने का आरोप है। उपचार परिजनों द्वारा अपने खर्च पर कराया जा रहा है।

जबकि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल एवं वेयरहाउस ओनर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने उपचार के लिए परिजनों को 25-25 हजार रुपये के चेक दिए। इस दौरान अध्यक्ष टीपीएस अनेजा, कोषाध्यक्ष दिलमीत सिंह सेठी और मीडिया प्रभारी राज नारायण सिंह उपस्थित रहे

संबंधित समाचार