झांसी में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा लोडर पलटा, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के गुरसराय थानाक्षेत्र में रविवार सुबह मजदूरों से भरे एक लोडर में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इस दुर्घटना में 10 मजदूर घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि आज सुबह ओवरटेक करते यह दुर्घटना हुई ,जिसमें लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।

मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर लोडर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया और सभी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। किसी घायल की हालत गंभीर नहीं है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- एग्जिट पोल: हरियाणा में कांग्रेस की जीत, जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश के आसार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज