रायबरेली में सेना वाहन से टकराई कार : लिपिक की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमावां, रायबरेली, अमृत विचार। सड़क हादसे में इंजीनियरिंग कालेज के लिपिक की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मे घायल पत्नी का एम्स में भर्ती कराया गया।

मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदयनगर निवासी शरद मिश्रा पुत्र प्रेम शंकर मिश्रा फिरोज गाँधी इंजीनिरिंग कालेज में क्लर्क पद पर तैनात है। उनकी पत्नी गुंजन मिश्र चिकत्सक है, जिनकी कैनाल रोड पर क्लिनिक है। रविवार की सुबह किसी काम से दोनों कार से प्रयागराज जा रहे थे। तभी प्रतापगढ़ जिले के कुंडा हथिगवा थाना क्षेत्र के सुआ नारी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सेना के वाहन से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना मे घायल दम्पत्ति को सीएचसी कुंडा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने शरद मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। गुंजन मिश्रा की हालत गंभीर होने पर एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। पिता प्रेम शंकर इकलौते बेटे की मौत से रो रोकर बेहाल है। पिता की मौत से 13 वर्षीय धानवी और 10 वर्षीय विराट गुमशुम है। आसपास के लोग बच्चों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं मोहल्ले मे मातम पसरा हुआ है।

संबंधित समाचार